फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IREvAFG: अफगानिस्तान ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकार्ड, टी-20 में बनाया सबसे ज्यादा स्कोर

Sat, 23 Feb 2019 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
दून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। आयरलैंड के साथ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने तीन विकेट के नुकसान पर 278 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई ने जड़ा शतक

2 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
इससे पहले ये रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने श्रीलंका के खिलाफ छह सितंबर 2016 को तीन विकेट के नुकसान पर 267 रन बनाए थे। बता दें कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के नाम 260 रन का उच्चतम स्कोर दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिली। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ऐतिहासिक मुकाबले में एक पारी में 22 छक्के और 19 चौके जड़े। 

4 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने 62 गेंदों में 16 छक्कों, 11 चौकों से सजी 162 रन की आतिशी पारी खेली। पारी में उनका स्ट्राइक रेट 261.29 का रहा। हालांकि हजरतुल्लाह आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के 172 रन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। 
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
मुकाबले में एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्के मारने का रिकार्ड भी टूट गया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने एक टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के मारने का आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच का रिकार्ड तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
एरोन फिंच ने एक टी-20 मैच में सर्वाधिक 14 छक्के लगाए थे, लेकिन शनिवार को हजरतुल्लाह ने 16 छक्के जड़े। हालांकि आईपीएल में एक मैच में क्रिस गेल ने 17 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें