फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकबालपुर शुगर मिल मामले में हाईकोर्ट की तरफ लगी किसानों की निगाहें, कल होगी सुनवाई

Mon, 02 Mar 2020 05:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • दो साल के बकाया भुगतान को लेकर हाईकोर्ट में आज है सुनवाई
  • पहले हाईकोर्ट के दिए थे चीनी नीलामी के आदेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की की इकबालपुर शुगर मिल से जुड़े करीब 13 हजार से अधिक किसानों की निगाहें तीन मार्च को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर लगी हैं। किसानों का दो साल का करीब 180 करोड़ रुपये शुगर मिल पर बकाया है। इसके चलते मामले को लेकर एक किसान ने कोर्ट में रिट दायर की है। किसानों को उम्मीद है कि हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उन्हें राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

 
बकाया भुगतान की स्थिति को देखते हुए किसान आए दिन आंदोलन कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी भुगतान को लेकर किसानों को कोई राहत नहीं मिली। हालांकि वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान संयुक्त खाते से किया जा रहा है।

इससे वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान मिल रहा है। पिछले दिनों विगत दो साल के भुगतान को लेकर एक किसान ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर भुगतान कराने की मांग की गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट में कई बार सुनवाई हो चुकी है। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन को चीनी की नीलामी के आदेश दिए थे, लेकिन कई बार प्रयास किए जाने के बाद चीनी की नीलामी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


इन सबके बाद मंगलवार को फिर से हाईकोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई है। किसानों को उम्मीद है कि हाईकोर्ट में उनके भुगतान को लेकर जरूर कोई न कोई रास्ता जरूर निकल जाएगा। सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुगर मिल से करीब 13 हजार किसान जुड़े हैं। तीन मार्च को भुगतान को लेकर सुनवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें