फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड के आईपीएस की माता का कोरोना से निधन

Tue, 04 Aug 2020 02:40 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आईपीएस अफसर सदानंद दाते की माता - फोटो : File Photo
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित ऊधमसिंह नगर के एसएसपी रहे आईपीएस अफसर सदानंद दाते की माता का कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना से पति की मौत के बाद महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहरीला पदार्थ

पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा है कि 'हमारे कैडर के एक उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी सदानंद दाते की माता सुमन दाते आज कोविड-19 से लड़ाई की जंग हार गईं। 
विज्ञापन


वह 18 जुलाई से कोरोना संक्रमित थीं और आखिरी सांस तक बहादुरी से लड़ीं। अशोक कुमार ने प्रार्थना की है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और सदानंद को असीम दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करे। आपको बता दें कि सदानंद दाते वर्तमान में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

विज्ञापन

सक्रिय मामले तीन हजार के पार

प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित मिलने से सक्रिय मामले तीन हजार के पार हो गई है। इससे अस्पतालों में संक्रमित मरीजों का इलाज का दबाव बढ़ रहा है।

वर्तमान में प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों से ज्यादा कोरोना मिल रहे हैं। अभी तक संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 17 डेडीकेट कोविड अस्पताल व हेल्थ केयर सेंटर के अलावा 355 कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं।

लैंसडौन विधायक के दो और सदस्य कोरोना संक्रमित

लैंसडौन विधायक के परिवार के दो और सदस्यों सहित 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। साथ ही उनके सीधे संपर्क में आए लोगों को भी आइसोलेट किया जा रहा है। 

सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि बेस अस्पताल में भर्ती लैंसडौन विधायक दिलीप रावत के परिवार की एक महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद 30 जुलाई को परिवार के 13 सदस्यों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें से सोमवार को परिवार के छह वर्षीय बच्चे व एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें