टेलीग्राम पर मौजूद एक वेबसाइट से खिलाते थे सट्टा
आरोपी ऑनलाइन सट्टा टेलीग्राम मैसेंजर एप के माध्यम से खिलाते थे। यहां पर एक वेबसाइट बैट भाई नाइन पर सट्टा लगाने वालों से पैसे जमा कराए जाते थे। हर ओवर, खिलाड़ी, बॉल आदि सभी के रेट अलग-अलग फिक्स किए गए थे। बता दें कि इस तरह से पिछले दिनों शहर में एक और सट्टा पकड़ा गया था। एसपी सिटी ने बताया कि शहर में अन्य जगहों पर भी पुलिस तलाश कर रही है।
हर्ष आया था तरीका बताने
बिहार निवासी हर्ष नाम का युवक इन सभी को ऑनलाइन सट्टे के बारे में बताने आया था। उसने यहां पर इन सभी की आईडी बनवाई और खाते खुलवाए थे। इनके पास से जो डायरियां बरामद हुई हैं, उनमें दर्जनों नाम हैं। इनके खातों की जांच की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि खातों में जमा रकम को फ्रीज कराया जाएगा। साथ ही अन्य जानकारियां भी इनके बारे में जुटाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News: पहाड़ों में आज भी बर्फबारी के आसार, 28 अप्रैल तक जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
कॉलेजों को भेजी जाएगी सूचना
एसपी सिटी ने बताया कि पिछले दिनों दो बड़े शिक्षण संस्थानों ने अपने 11 छात्रों को बाहर का रास्ता दिखाया था। अब इन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पुलिस इनके शिक्षण संस्थानों को पत्र लिख रही है। ताकि, भविष्य में इनके खिलाफ भी पुलिस की रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई की जा सके।