फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह मकान मालिकों के चालान कर 60 हजार जुर्माना वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर छह मकान मालिकों के चालान कर 10-10 हजार रुपये जुर्माना वसूले। 20 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने हरबर्टपुर, विवेक विहार, रामबाग, एटनबाग में 200 लोगों का सत्यापन किया गया। छह मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। मकान मालिकों को चेतावनी देते हुए उन पर 10-10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 20 लोगों पर पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए पांच हजार का अर्थदंड वसूल किया गया। 11 संदिग्ध लोगों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें