टूरिज्म सेक्टर में देश-विदेश के निवेशक अरबों रुपये खर्च करने के लिए तैयार हैं। तीन बड़ी कंपनियों के प्रस्ताव सरकार को मिले हैं। इनमें से एक कंपनी ने सौ मिलियन अमेरिकन डालर उत्तराखंड के टूरिज्म सेक्टर में लगाने की पेशकश की है। अन्य कंपनियों ने बजट का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन बडे़ पैमाने पर निवेश की इच्छा जरूर जताई है। सरकार ने इन तीनों प्रस्तावों पर विचार शुरू कर दिया है। निवेशकों के प्रस्ताव से उत्साहित पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम और तीनों कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस की। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को टूरिज्म क्षेत्र में उभारने के लिए गंभीर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
प्रस्ताव नंबर-एक
यह प्रस्ताव बीओसीए बोका कम्युनिकेशन इन ग्लोबल कैपिटल मार्केट मुंबई की ओर से आया है। कंपनी के प्रतिनिधि श्रीनिवास चड्ढा ने यह प्रस्ताव रखा। इसमें 100 मिलियन अमेरिकन डालर खर्च
करने की पेशकश की गई है। सरकार के साथ बनती है, तो यह निवेश रोपवे, लेक डेवलपमेंट, रिजार्ट डेवलपमेंट, हेरिटेज डेवलपमेंट, योगा एंड वैलनेस विंटर डेस्टिनेशन के क्षेत्र में किया जाएगा।
प्रस्ताव नंबर- दो
सखी कारपोरेटर्स कैलिफोर्निया की तरफ से उत्तराखंड पर्यटन विभाग को प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। इस कंपनी के प्रतिनिधि विदीश गुप्ता ने यह प्रस्ताव विभाग को दिया है। उन्होंने इसमें वेलनैस, हास्पिटिलिटी
मैनेजमेंट के फील्ड में काम करने की इच्छा जाहिर की गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के किसी भी हिस्से के मुकाबले उत्तराखंड में इस क्षेत्र में काम करने की बेहतर संभावना मौजूद है।
प्रस्ताव नंबर-तीन
फीरा बार्सिलोना स्पेन सरकार का उपक्रम है। इसके प्रतिनिधि रिकार्डो ने कन्वेंशन और एक्जिबिशियन के फील्ड में काम करने की इच्छा जताई है। यह कंपनी दोहा, मोरको, क्यूबा में भव्य कन्वेंशन सेंटर
डेवलप कर चुकी है। सरकार ने संकेत किए है कि नीति आयोग से आईडीपीएल में स्वीकृत कन्वेंशन सेंटर की डीपीआर और कंसल्टेंसी का काम को लेकर इस कंपनी के साथ टाइअप किया जा सकता है।