फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनवेस्टर समिट: कई राज्यों से पहुंचे उद्योगपति, हुए 47 एमओयू, 613 करोड़ का होगा निवेश

Sun, 16 Feb 2020 01:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)

सार

  • रुद्रपुर में सेकेंड इन्वेस्टर समिट में विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्योगपति 
  • सबसे अधिक हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने किया निवेश
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में शनिवार को आयोजित सेकेंड इन्वेस्टर समिट में 47 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समिट में विभिन्न राज्यों से उद्योगपति पहुंचे थे। ये उद्योगपति प्रदेश में 613. 44 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे 2293 लोगों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन


शनिवार देर शाम होटल रेडिसन में आयोजित इन्वेस्टर समिट में पिछले बार से अधिक संख्या में उद्योगपतियों के पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले समिट में करीब 485 करोड़ के एमओयू साइन हुए थे, जिनमें 70 प्रतिशत पर कार्य शुरू हो चुका है। इससे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा निवेश हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने किया है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सितारगंज सिडकुल में उद्योग स्थापित करने के लिए 131.20 करोड़ का निवेश किया है। उन्होंने बजाज, नैनी पेपर, अशोका, डाबर, अशोका लीलेंड, स्पार्क फेडरेशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, काशी विश्वनाथ, टाटा मोटर्स, वोल्टास, आईजीएल, एसपी, हिन्दुस्तान जिंक, बहल पेपर, आरएस लॉजिस्टिक, एंकर, ग्रीन पैनल, केवी, बालाजी एक्शन, गुजरात अम्बुजा, स्टील इंडस्ट्रिज, लूकास कंपनी के उद्योगपतियों /प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


उद्यमियों ने निवेश की रणनीति पर की चर्चा
उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री  के समक्ष सिडकुल समेत उत्तराखंड के विभिन्न उद्योगों में अपने निवेश की रणनीति पर चर्चा की और सीएसआर से शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सरकार का पूरा सहयोग करने की बात कही। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ मयूर दीक्षित, आरएम सिडकुल पारितोष वर्मा, कमल किशोर कफल्टिया, राजपाल सिंह सहित अनेक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


निवेश करने वाले बड़े उद्योग
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड - 131.2 करोड़ - सितारगंज सिडकुल में। 
ओविंस इंडिया- 54 करोड़- सितारगंज सिडकुल में। 
डीएसएम इंडिया- 47.60 करोड़- सितारगंज सिडकुल में। 
एसबीबी प्राइवेट लिमिटेड- 40 करोड़- रुद्रपुर सिडकुल में । 
क्रिएटिव प्रोपेक लिमिटेड- 30 करोड़- रुद्रपुर सिडकुल में। 
बजाज मोटर्स लिमिटेड- 30 करोड़- रुद्रपुर सिडकुल में। 
ईस्टर इंडिया लिमिटेड- 25.65 करोड़- सितारगंज सिडकुल में। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें