फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हूचौड़ फॉरेस्ट गेस्ट हाउस प्रकरण में जांच के आदेश

Mon, 02 Jan 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडाउन वन प्रभाग के कोल्हूचौड़ फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रईसजादों की न्यू ईयर पार्टी प्रकरण में प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड राजेंद्र कुमार ने जांच के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में मामले की जांच के लिए चीफ कंजर्वेटर शिवालिक वृत्त जांच के लिए कोल्हूचौड़ जाएंगे। प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड ने बताया कि वन विभाग की टीम पुलिस के साथ सहयोग करेगी। गड़बड़ी पाए जाने पर विभाग की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड ने बताया कि इस संबंध में डीएफओ लैंसडाउन से प्रारंभिक रिपोर्ट ले ली गई है। चीफ कंजर्वेटर मामले की विस्तृत जांच करेंगे। वैसे गेस्ट हाउस परिसर में अनुमति के बाद लोगों को ठहरने दिया गया था। परिसर के अंदर कैंप लगाने की भी अनुमति ली गई थी, लेकिन हथियार के लिए अनुमति न लिया जाना अपराध है। इस पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इधर, विभागीय अधिकारियों ने गेस्ट हाउस में पाए गए चिकन का सैंपल भर लिया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा। शराब की बोतलों के मामले में आबकारी विभाग कार्रवाई करेगा। बिना अनुमति बंदूक लिए जाने पुलिस और वन विभाग दोनों कार्रवाई करेगा। चीफ कंजर्वेटर की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें