फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP निर्माण निगम के GM से शाम तक चली पूछताछ, तब जाकर सामने आयी ये बड़ी बात

Thu, 20 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी निर्माण निगम के जीएम शिव आसरे शर्मा के आवास और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी बुधवार सुबह तक चली। आयकर विभाग की टीमों ने न केवल देहरादून और ऋषिकेश बल्कि जीएम शिव आसरे के आजमगढ़ स्थित आवास पर भी छापा मारा। टीम ने दून में मौजूद शिव आसरे शर्मा से लंबी पूछताछ की। विभाग ने अब जीएम के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


यूपी निर्माण निगम के जीएम एसए शर्मा और कांट्रैक्टर अमित शर्मा के दून और ऋषिकेश स्थित आठ ठिकानों के साथ ही आयकर विभाग की टीम ने आजमगढ़ स्थित एसए शर्मा के आवास पर भी छापा मारा। सभी जगहों से जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए। दून में उपस्थित मिले एसए शर्मा से भी प्रॉपर्टी को लेकर पूछताछ की गई। कई अलमारियों की चाबियां न मिलने पर लॉक तोड़ने पड़े।

मंगलवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई आयकर विभाग की मैराथन छापेमारी बुधवार को सुबह करीब आठ बजे खत्म हुई। सूत्रों के मुताबिक, जीएम के परिजन मौके पर नहीं मिले। वह किसी विवाह समारोह में गए हुए थे। रातभर उनका इंतजार किया गया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। अब आयकर विभाग की टीम ने सभी परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से बेहिसाब संपत्ति सामने आई है, उसे देखते हुए करोड़ों का कालाधन होने की आशंका है। 
विज्ञापन


दो लॉकर में छिपा कालेधन का राज
आयकर विभाग की नजर शिव आसरे शर्मा के दो लॉकर्स पर है। सूत्रों के मुताबिक इन लॉकर्स में काला धन छिपा हो सकता है। इन लॉकर्स में न केवल पैसा बल्कि कुछ कागजात भी होने की आशंका है। हालांकि अभी जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें