फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र जीवक बीज से फिर बढ़ी बाबा रामदेव की मुश्किलें

Sun, 28 Jun 2015 05:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के प्रोडक्ट दिव्य पुत्र जीवक दवा की जांच पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत शुरू हो गई है। इसके लिए सीएमओ के निर्देशन में पांच सदस्यीय टीम जांच बनाई गई है। रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


शासन ने हरिद्वार सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता को पीसी एंड पीएनडीटी (पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) एक्ट-1994 रामदेव की 'दिव्य पुत्रजीवक बीज’ की जांच के आदेश मिले है।

उन्होंने पांच सदस्यीय टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। टीम में एक्ट के वरिष्ठ अधिकारी, एक आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर एवं महिला आयोग में रह चुकी एक पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत होगी जांच

सीएमओ डॉ. सुषमा गुप्ता ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। टीम के साथ बैठक कर शीघ्र ही दिशा निर्देश और मानकों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने के लिए निर्णय लिया जाएगा।

इससे पहले शासन स्तर से भी जांच में टीम क्लीन चिट दे चुकी है। लेकिन बाद में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जांच कराने का निर्णय लिया गया।

हालांकि रामदेव का दावा करते है कि इसमें लड़का पैदा करने का वादा नहीं किया गया है और दावा किया कि इसका नाम पौधे के  वैज्ञानिक नाम ‘पुत्रन्जीवा रॉक्सबुर्गी वाल’ के नाम पर रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें