बुजुर्गों को बनाते थे निशाना
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने उक्त घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया है कि वह बुजुर्गों को निशाना बनाते थे और दिल्ली समेत कई राज्यों में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। साथ ही कुछ दिन पहले हरिद्वार के ज्वालापुर में भी इन आरोपियों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया था। जिससे संबंधित जेवरात आरोपियों के पास से बरामद हुए हैं।
हरिद्वार के ज्वालापुर में भी ठगी की घटना को दिया अंजाम
कैमरों और मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से पता लगा कि हरिद्वार, नजीबाबाद, काशीपुर से होते हुए वह नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक होटल में रुके हैं। पुलिस टीम ने चारों संदिग्धों को शुक्रवार को होटल में पकड़ लिया। चारों की पहचान कश्मीरी लाल अरोड़ा निवासी मोती नगर, पश्चिमी दिल्ली, सुनील अग्रवाल निवासी रोहताश नगर शाहदरा, दिल्ली, नरेंद्र कुमार निवासी गांधीनगर, दिल्ली, अजय मदान निवासी बसई धारापुर मोतीनगर, पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। उनके कब्जे से सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी व नकदी आदि बरामद हुई।
ये भी पढ़ें...सबको रुलाकर चली गईं गायिका संजना: घर में फंदे से लटका मिला था शव, दो महीने से साथ रह रहा था एक लड़का