फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Youth Day: देवभूमि की युवाशक्ति ने देश-विदेश में बिखेरी अपनी चमक, कई क्षेत्रों में नाम किया रोशन

Wed, 12 Aug 2020 02:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुहू गर्ग, शिकायना और स्वाति सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

किसी भी राष्ट्र व राज्य की तरक्की युवा शक्ति पर निर्भर है। युवाओं की काबिलियत से ही राष्ट्र व राज्य की पहचान होती है। उत्तराखंड में ऐसी प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है। बात म्यूजिक, सिंगिंग की या फिर खेल के मैदान की, युवाओं को जब मौका मिला उन्होंने अपनी काबिलियत का लोहा देश ही नहीं, विश्व में भी मनवाया है। ऐसी ही कुछ युवा शख्सियतों की सफलता पर एक नजर...

विज्ञापन


सरकारी नौकरी छोड़कर बनाया म्यूजिक बैंड
हम जो चाहते हैं, अपनी राह खुद बनाते हैं। कुछ ऐसी ही सोच रखती हैं वुमनिया बैंड की संस्थापक स्वाति सिंह। स्वाति ने सरकारी नौकरी छोड़कर म्यूजिक में पहचान बनाने की ठानी। आज स्वाति सिंह का वुमनिया बैंड देशभर में धूम मचा रहा है। स्वाति के बैंड में पांच महिलाएं हिस्सा हैं।

यही महिलाएं ड्रम, ऑर्केस्ट्रा व अन्य इंस्ट्रूमेंट्स बजाती हैं। स्वाति ने कहा कि जब उन्होंने शुरू में म्यूजिक बैंड में कदम रखा, तो लोगों ने सवाल किए कि लड़कियां बैंड में काम नहीं कर सकतीं। उन्होंने इस धारणा को गलत साबित करके दिखाया। स्वाति वर्तमान में देहरादून में सप्तक इंस्टिट्यूट परफॉर्मिंग आर्ट्स चला रही हैं। मूलरूप से उन्नाव (लखनऊ) की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज का जादू बिखेर रहीं शिकायना

कुछ करने की लगन और जज्बा हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। इस कथन को साबित किया है 15 साल की शिकायना मुखिया ने। शिकायना ने छोटी उम्र में स्टार प्लस में आने वाले लिटिल वॉयस इंडिया और सुपर स्टार सिंगर हिस्सा लिया और खास पहचान बनाई। शिकायना की काबिलियत से प्रभावित होकर उन्हें कर्नल ब्राउन स्कूल में एडमिशन दिया गया। ब्वायज स्कूल में एडमिशन लेकर शिकायना ने इतिहास भी रचा। आज शिकायना को कई बड़ी विदेशी कंपनियों से ऑफर आ रहे हैं।
 
देश की उम्मीद हैं कुहू गर्ग
कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी कुहू गर्ग खेल जगत का चमकता सितारा हैं। कुहू ने बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व फलक पर चमक बिखेरी। आज कुहू का नाम देश के सर्वश्रेष्ठ युवा शटलरों में गिना जाता है। कुहू सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली पहली और एकमात्र उत्तराखंड की महिला शटलर हैं। कुहू ने मिक्स्ड डबल्स में आइसलैंड ओपन, हेलास ओपन समेत अनेकों अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। कुहू डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) अशोक कुमार की बेटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें