अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत आगाज मंगलवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन परिसर में हुआ। इस महोत्सव में देश-विदेश से सैकडों योग साधक पहुंचे हैं।
परमार्थ निकेतन, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद एवं गढ़वाल मण्डल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस योग महोत्सव का विधिवत उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अन्तरराष्ट्रीय आध्यात्मिक गुरू स्वामी मूजी, ब्राजील के धर्मगुरु प्रेम बाबा, प्रदेश के पर्यटन मन्त्री दिनेश धनै, पर्यटन सचिव शैलेश बगौली सहित अनेकों योग गुरुओं की उपस्थिति में योग महोत्सव में देश-विदेश के कई सौ योग प्रशिक्षु इस मौके पर मौजूद रहे।