फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, देश-विदेश से पहुंचे साधक

Wed, 01 Mar 2017 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
international yoga festival - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयुष मंत्रालय भारत सरकार, गढवाल मंडल विकास निगम और परमार्थ निकेतन आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग महोत्सव 2017 पर बुधवार को देसी विदेशी साधकों ने विभिन्न यौगिक मुद्राओं का अभ्यास किया।
विज्ञापन


इस मौके पर परमार्थ निकेतन आश्रम में आयोजित पूजा अर्चना से योग महोत्सव का शुभारंभ किया। जिसमें सुखमंदिर सिंह खालसा ने साधकों को पूजा अर्चना करवाई। उसके बाद एरिका कैफमैन ने साधकों को विभिन्न आसानों की जानकारी दी। डा. र्फजना सिरजी ने साधकों को योगा थैरेपी की जानकारी दी।

साध्वी आभा सरस्वती ने साधकों को हठ योगा का अभ्यास करवाया। आनंद जॉर्ज ने सनराइज नंदा योग, लॉरा प्लम्स ने गंगा योग, मोहन भंडारी ने योगी योगा, किया मिलर ने कुंडली योगा का अभ्यास करवाया। इसके अलवा एडम बयूर, डा. ब्रूश लिप्टन, उपासना, मां ज्ञान सुवेरा, स्वामी परमादवाति, और परमानंद अग्रवाल ने आध्यात्मिक योग की कक्षाएं ली।
विज्ञापन


सांध्यकालीन गंगा आरती के बाद हिमालयन आर्टिस्ट और शर्मिला भारती ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिसपर देसी विदेशी साधकों ने जमकर तालियां बरसाई।

उधर, जीएमवीएन गंगा रिर्जाट में आयोजित योग महोत्सव में गंगाघाट पर हवन पूजन से साधकों ने अपने दिनचर्या की शुरुआत की। योगाचार्य सूर्येंदुपुरी ने गंगाघाट पर साधकों को सूर्य क्रिया का अभ्यास करवाया। डा. आशीश गिलौत्रा ने साधकों को योग के आध्यात्म से जुडी जानकारी दी।

दोपहर बाद पद्मश्री डा. भारत भूषण, डा. सुनील कुमार जोशी, डा. विश्ववेकुतु, स्वामी बोद्घी वर्तमान ने साधकों का आध्यात्मक से जुडी कक्षाएं ली। उसके बाद साधकों ने परमार्थ निकेतन गंगाघाट पर आयोजित सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें