फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को योगा कहना योग से आसन को अलग कर देने जैसा: मनु सिंह

Fri, 21 Jun 2019 04:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
योग शिविर में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज विश्व योग दिवस पर वैदिक योग केंद्र के देहरादून सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह सात बजे से आठ बजे तक योगाभ्यास और प्रणायाम किया गया। योगाभ्यास के बाद  सर्व धर्म संवाद से मुख्य वक्ता मनु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज कल लोग योग को योगा कह रहे हैं जो कि सरासर गलत है।

विज्ञापन


योग को योगा कहना योग से आसन को अलग कर देने जैसा है। क्योंकि योग और आसन को मिलाकर ही 'योगासन' बना है। वहीं शिविर में भाजपा प्रवक्ता इंदुबाला भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि योग का अर्थ होता है जोड़। अर्थात् योग आत्मा को ईश्वर से जोड़ता है। हर किसी को योग करना चाहिए। इससे कई बीमारियों का निदान संभव है।

शिविर में वैदिक योग केंद्र के संस्थापक आचार्य विकास चमोली, रोहित गौतम और श्रोष्ठव शर्मा ने लोगों को योगाभ्यास करवाया। इस दौरान युवा नेता प्रशांत सिंह, शिक्षाविद् उदयवीर तेवतिया, हिंदू भगवा वाहिनी से राष्ट्रीय संयोजक अजय कुमार शर्मा, प्रदेश अध्य्क्ष दीपक मालिक और युवा अध्यक्ष संदीप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें