फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: दो दिन एफआरआई में लोगों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Tue, 19 Jun 2018 08:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Yoga Rehearsal in FRI - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग कार्यक्रम के मद्देनजर आगामी दो दिन तक एफआरआई आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। सोमवार को तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव और डीजीपी ने एफआरआई में अधिकारियों की बैठक ली। वहीं, आज सुबह छह बजे योगाभ्यास किया गया।

विज्ञापन


500 हेक्टेयर में फैले परिसर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से एफआरआई में दो दिन तक लोग नहीं जा सकेंगे। इस दौरान परिसर को साफ-सुथरा करने के साथ ही अन्य कमियों को दूर किया जाएगा। वहीं, मुख्य सचिव उत्पल कुमार और डीजीपी अनिल रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेकर पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डीएम एसए मुरुगेशन, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद रहे। 

एसपीजी ने भी किया निरीक्षण 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को एसपीजी के जवान भी एफआरआई पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।  
विज्ञापन


सचिवालय के अफसरों का ‘वॉक फॉर योगा’
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अगुवाई में सोमवार को वॉक फॉर योगा का आयोजन किया गया। सचिवालय से राजपुर रोड स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम कार्यालय तक निकाले गए पैदल मार्च में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने मार्च को झंडी दिखाई। इसमें प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव भूपेंद्र कौर औलख, सचिव सौजन्य, अपर सचिव विम्मी सचदेवा रमन, जीएमवीएन की एमडी ज्योति नीरज खैरवाल और आरती बलोदी आदि शामिल रहीं। इसके बाद मुख्य सचिव उत्पल कुमार के नेतृत्व में आईएएस और सचिवालय अधिकारियों के दूसरे दल ने राजपुर रोड से एस्ले हॉल, गांधी पार्क, घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडौन चौक, परेड ग्राउंड, कनक चौक होते हुए सचिवालय तक वॉक फॉर योगा किया। इसमें सचिव आयुष आरके सुधांशु, सचिव एसएडी हरबंस सिंह चुघ, सचिव वन अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी समेत बड़ी संख्या में अफसर, कर्मचारी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें