फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादियों-नानियों को समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : रेखा आर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंत्री रेखा आर्या ने कैंप कार्यालय में हुई बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दादियों-नानियों को समर्पित होगा। यह कहना है महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का।। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने कहा, हमारी दादियां और नानियां हमारे परिवार और समाज की धरोहर हैं। अपने त्याग, परिश्रम और संस्कारों से समाज की नींव मजबूत करने वाली दादियों और नानियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आमंत्रित कर सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय होगा। विभागीय मंत्री ने कहा, उनके कल्याण के लिए एक ठोस योजना को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है। निर्देश दिए कि प्रदेश के हर जिले से वृद्ध महिलाओं को इस आयोजन में ससम्मान आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही दूरदराज के गांवों में सर्वे कर यह आंकलन किया जाए कि वृद्ध महिलाओं को किस तरह की सहायता की आवश्यकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सरकार एक कल्याणकारी योजना का प्रारूप तैयार करेगी, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक वास्तविक लाभ पहुंच सके।बैठक में विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें