देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म के बीएचएम अंतिम वर्ष के छात्र आदित्य सुभेदार को प्रतिवर्ष 43 लाख के पैकेज के साथ प्लेसमेंट हासिल किया है। कुलपति प्रो. डॉ. अजय कुमार ने कहा कि यह प्लेसमेंट हमारे छात्रों और फैकल्टी सदस्यों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। आदित्य की सफलता हमारे स्कूल की आधारशिला गहन व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग अनुभव और कौशल विकास को प्रतिबिंबित करती है। विवि के अध्यक्ष संजय बंसल और उपाध्यक्ष अमन बंसल ने कहा कि विवि वैश्विक आतिथ्य व पर्यटन उद्योग की बदलती मांगों के अनुरूप कुशल पेशेवर तैयार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। बताया कि आदित्य को फिनलैंड के एक होटल ने नौकरी दी है।