यूएई से आए शैलेंद्र नेगी ने आयोजन के लिए सीएम का आभार जताते हुए कहा, उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं से स्वागत विशिष्ट अनुभव रहा है। सम्मेलन में विदेश में रहते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाले कई प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हो रहे हैं। इसमें प्रवासी भारतीय सम्मान प्राप्त दुबई निवासी गिरीश चंद्र पंत के अलावा चीन से देव रतूड़ी, अमेरिका से डॉ. अनिता शर्मा, जापान से भुवन तिवारी, सिंगापुर से सुनील थपलियाल, मीनाक्षी डबराल, थाईलैंड से डॉ. एके काला जैसे नाम शामिल हैं।
विदेशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने के पहल खुद सीएम धामी ने की।दिसंबर 2023 में आयोजित इन्वेस्टर समिट से पहले धामी विदेश दौरे पर गए थे। जहां प्रवासियों ने उनका उत्तराखंड की रीति परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान तमाम सफल लोगों की सीएम से मुलाकात हुई। इसी के बाद सीएम ने ऐसे प्रवासियों के अनुभव का लाभ लेने के लिए, शासन में प्रवासी उत्तराखंडी सेल गठित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन भी आयोजित करने के निर्देश दिए।