फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या? तो विराट कोहली हैं चैपियंस ट्रॉफी 2017 में हार के जिम्मेदार!

Sun, 25 Jun 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : YouTube
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंटरनेशनल क्यूरेटर पिच के जादूगर कहे जाने वाले राधेश्याम शर्मा ने चैंप‌ियंस ट्राफी में पाकिस्तान से हार के लिए विराट कोहली को जिम्मेदार बताया। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अब टीम के कप्तान बोर्ड पर हावी होने लगे हैं। इससे टीम कमजोर हो रही है। 
 
विज्ञापन

यूपी- उत्तराखंड क्रिकेट चैंपियंस लीग का आयोजन

2 of 5
radheshyam
यह बात उन्होंने अपने हर‌िद्वार में दौरे के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने क‌हा क‌‌ि वे अब उत्तराखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशेंगे। उनके निर्देशन में अक्तूबर में यूपी- उत्तराखंड क्रिकेट चैंपियंस लीग का आयोजन होने जा रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : BCCI
फिरोजशाह कोटला सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमों की पिच तैयार कर चुके राधेश्याम शर्मा को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट और फीकी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

 

4 of 5
cricket
दिव्या फ्यूचर स्पोर्ट्स के चेयरमैन डा. राजेश शुक्ला, डायरेक्टर सुमित शुक्ला, वीके मौर्या, डा. वीके राठौर और इंडियन स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के चेयरमैन शमीम राजा ने बताया कि अक्तूबर में यूपी- उत्तराखंड क्रिकेट चैंपियंस लीग का आयोजन किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cricket
​हरिद्वार, पंतनगर और बरेली में होने वाली क्रिकेट मैचों के लिए दोनों प्रदेशों की 10 टीमें बनाई जानी हैं। दोनों राज्यों के अधिकांश जिलों में इसके लिए ट्रायल किए जाएंगे। हरिद्वार टीम के कप्तान शाहरुख ने कहा कि हरिद्वार हीरोज पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। इस अवसर पर  शुक्ला, तपन चौधरी, मसूद बेग आदि मौजूद रहे। सर्वेश शुक्ला और ओपी बघेल ने आभार जताया।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें