फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शादी का झांसा देकर किशोरी से आठ साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपीड़िता की ओर से आरोपी और उसकी मां व बहन के खिलाफ मुकदमाI
विज्ञापन




एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता घटना की शुरुआत में नाबालिग थी। अब इस मामले में पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में आरोपी की मां और बहन भी आरोपी हैं।



पीड़िता ने रायपुर थाने को शिकायत की है कि वह 2014 में 14 वर्ष की थी। वह एक आश्रम में रहती थी। उस वक्त उसकी पहचान आकाश रस्तोगी निवासी जीएमएस रोड से हुई। आरोप है कि आकाश ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने परिजनों से भी मिलवाया। आकाश की मां ने वादा किया कि पांच साल बाद बालिग होने पर शादी करा देंगे। तभी आकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद सगाई भी कर ली। सगाई के तीन महीने बाद ही वह पीड़िता को घर लेकर चला गया। दोनों ने आकाश की मां मीना और बहन किरन की मौजूदगी में संतला देवी मंदिर में शादी भी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार माह बाद वह गर्भवती हो गई। यह बात जब आकाश की मां को पता चली तो वह झगड़ा करने लगी। तब से पीड़िता आकाश के घर रह रही थी। बीते दिनों आकाश की मां ने उससे कहा कि दोनों अलग हो जाओ। वह आकाश की शादी दूसरी जगह कराने के लिए कहने लगीं। अब आकाश का भी कहना है कि वह इस शादी को नहीं मानता है। वर्तमान में पीड़िता 22 साल की है, लेकिन अब भी आकाश उससे शादी से इन्कार कर रहा है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आकाश, उसकी मां मीना और बहन किरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें