फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबा 12वीं का छात्र: दोस्तों संग गया था नहाने, एक चूक पड़ी भारी; अस्पताल पहुंचने से पहले टूटीं सांसें

Mon, 15 Jun 2026 08:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवाल

सार

कैल गांव के नीरज मिश्रा ने गहरे तालाब से उसे निकाला, गांव के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से आयुष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
आयुष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के देवाल में सोमवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। कैल नदी में बने गहरे तालाब में सोमवार को इंटर कॉलेज देवाल के एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कैल नदी में नहाते समय राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष 17 पुत्र गजेंद्र सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

दो दोस्तों संग गया था आयुष
आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने के लिए गया था। दोस्तों के द्वारा आयुष के डूबने की सूचना देने पर कैल के नीरज मिश्रा सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने उससे करीब 12 फीट गहरे तालाब से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाय। जहां डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया।

गहरे पानी में चला गया था आयुष
सोमबार करीब ढाई बजे हाटकल्याड़ी गांव के आयुष अपने दो दोस्तों के साथ कैल नदी में नहाने गया। बताया गया कि तीनों एक साथ नदी में बने करीब 12 फीट तालाब में गए। लेकिन अचानक आयुष गहरे पानी की ओर चला गया। आयुष के दो दोस्तों ने घटना की जानकारी तुरंत कैल गांव के लोगों को दी, सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग घटना स्थल में पहुंचे। 
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे से पहले टूटी आयुष की सांसें
कैल गांव के नीरज मिश्रा ने गहरे तालाब से उसे निकाला, गांव के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से आयुष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रॉबिन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले आयुष ने दम तोड़ दिया था। चौकी प्रभारी संदीप देवरानी ने बताया कि शव का पंचनामाा कर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र मातम छाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें