फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडकुल घोटाले की जांच शीघ्र पूरी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने सिडकुल घोटाले की जांच जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन्होंने सोमवार को एसआईटी के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंस में दिए।
विज्ञापन

बता दें, शासन ने सिडकुल घोटाले की जांच को आईजी रौतेला की अगुवाई में एसआईटी गठित कर रखी है। एसआईटी कई माह से जांच पड़ताल में जुटी है। इसी कड़ी में आईजी ने सोमवार को एसआईटी के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। कांफ्रेंस में उन्होंने देहरादून, उधम सिंह और हरिद्वार के अधिकारियों से अब तक हुई जांच की प्रगति रिपोर्ट ली। इसमें उधम सिंह नगर जिले से जुड़ी 12 फाइलें कई बार अनुरोध के बाद भी नहीं मिलने की बात सामने आई। आईजी ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें