फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इमरजेंसी जांच की रिपोर्ट छह घंटे में देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी में होने वाली जांचों की रिपोर्ट मिलने में देरी से मरीजों के इलाज में परेशानी आ रही है। इस संबंध में कुछ विभागों के डॉक्टरों ने प्राचार्य डॉ. गीता जैन से शिकायत की है। डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी में जांच कराने के बाद भी छह घंटे के भीतर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों के उपचार में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने लैब के सभी डॉक्टरों और पीयूसीईटी को निर्देशित किया है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इमरजेंसी जांच की रिपोर्ट छह घंटे के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि मरीजों के इलाज में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें