-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिकों के कल्याण की योजनाओं के लिए विशेष कदम उठाने की बात की
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण निदेशालय के माध्यम से चलने वाली योजनाओं में तीव्रता लाने के निर्देश दिए हैं। जोशी ने कहा कि सैनिकों के कल्याण के लिए चलने वाली योजनाओं को समयबद्ध सभी सैनिक परिवारों तक पहुंचाना सरकार और निदेशालय की जिम्मेदारी है।
मंत्री ने सोमवार को सैनिक कल्याण निदेशालय का दौरा किया। उन्होंने निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों से विभागीय कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि सभी योजनाओं का अपेक्षित सैनिक परिवारों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री जोशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटर से चल रहे हैं। वे अपने हर दौरे के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर से पहुंचकर अधिकारियों और जनता को ऊर्जा बचत का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को नो वेहिकल डे निर्धारित कर ऊर्जा बचत करने का सुझाव दिया। जोशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से सप्ताह में एक दिन शनिवार को वाहन रहित दिवस अपनाने की अपील की।