फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिक्षकों व कर्मचारियों को स्व-जनगणना कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। स्व-जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। ब्लॉक शिक्षा कार्यालय की ओर से क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

आदेश में प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्व-जनगणना के प्रति जागरूक करें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनकी जनगणना सुनिश्चित कराएं। स्व जनगणना अभियान के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
इससे जनगणना प्रक्रिया में लोगों की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और आंकड़ों के संकलन में भी सुविधा होगी। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से निर्देशों का गंभीरता से पालन करने और अभियान में सहयोग देने की अपेक्षा की है। खंड शिक्षा अधिकारी विनीता नेगी कठैत ने बताया सभी विद्यालयों के प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें