फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंदिर में छेड़खानी के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चुक्खूवाला में एक मंदिर में नाबालिग से छेड़खानी और डालनवाला क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला के आत्महत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दोनों मामलों का स्वतः संज्ञान लिया।
विज्ञापन

उन्होंने डीआईजी पी रेणुका से फोन पर वार्ता की। कहा, नाबालिग से छेड़खानी का मामला बहुत संवेदनशील है। मामले की जांचकर घटिया मानसिकता के व्यक्ति के विरुद्ध जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, डालनवाला क्षेत्र में दो दिन पूर्व महिला की आत्महत्या के मामले में में भी जल्द कार्रवाई के लिए कहा। डीआईजी पी रेणुका ने बताया कि खेड़खानी के आरोपी पुजारी पर पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, आत्महत्या के मामले में पीड़िता के ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें