फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में गलत तरीके से वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश, हर माह होगी अब समीक्षा

Sat, 10 Dec 2022 09:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में कई शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। अब हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में गलत वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलों से हर महीने इसकी रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अब तक निदेशालय को कोई रिपोर्ट नहीं मिली। वित्त नियंत्रक मो. गुलफाम अहमद ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि शिक्षा विभाग में गलत वेतन तय कर शिक्षकों को इसका भुगतान कर दिया गया है।

विज्ञापन


जो शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। उसे ठीक कराकर नियमानुसार वेतन भुगतान कराया जाए। निर्देश में कहा गया है कि जिलों से हर महीने की 15 तारीख तक इसकी सूचना मांगी गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में सूचना नहीं मिली। हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाए।

ये भी पढ़ें...Rishikesh News: सांडों की लड़ाई में दस साल के मासूम की गई जान, मां के साथ स्कूटी पर था स्कूल जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग शिक्षकों से वेतन की वसूली का निर्देश जारी कर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। इस प्रकरण में पहले ही हाईकोर्ट से रोक लगी है। यदि इसके बाद भी इस तरह के निर्देश जारी किए जाएंगे तो यह कोर्ट की अवमानना होगी। -रघुवीर पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें