गुरुवार को पड़ रही 15 अगस्त की छुट्टी के साथ आप एक दिन की छुट्टी और कर लें तो आपके पास वीकेंड एनजॉय करने के लिए चार दिन मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपके पास कोई इंस्टेंट प्लानिंग नहीं है तो वीकेंड एनजॉय करने का बेहतरीन तरीका हमारे पास मौजूद है। चार दिन के इस वीकेंड पर आप मौज मस्ती के साथ किफायती शॉपिंग भी कर सकते हैं।
इसके लिए राजपुर रोड से लेकर मसूरी तक ऐसी कई जगह हैं। शहर के बीच स्थित घंटाघर में पलटन बाजार की चाट गली से लेकर मसूरी की सुंदर वादियां फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एनजॉय करने के लिए बेहतर हैं। आप पलटन बाजार की दुकानों और शो रूम में मिल रही सेल से किफायती शॉपिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही दून की फेमस चाट का चटकारा भी ले सकते हैं।
आकर्षक छूट जो आपको लुभाएगी
यहां से आगे बढ़ते हुए राजपुर रोड पर ऐसे कई शो रूम हैं जो आपको आकर्षक छूट के साथ लुभाएंगे। कुछ शॉपिंग करने के बाद आप न्यू अंपायर सिनेमा हॉल या सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में मूवीज का मजा उठा सकते हैं। अगर आप ब्रांडेड शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप राजपुर रोड स्थित क्रॉस रोड मॉल या फिर स्टैन मैक्स में आपके लिए काफी वैरायटी है।
लेकिन अगर आप घरेलू चीजें खरीदने के मन से मार्केट जा रहे हैं तो विशाल मेगा मार्ट से बाजिब दामों में खरीदारी कर सकते हैं। इसके बाद मैगी प्वांइट पहुंचकर टेस्टी मैगी और कोल्ड ड्रिंक के साथ ऊचांई से देहरादून का सुंदर दृश्य भी देखकर अपनी सारी थकान भूज जाएंगे।
यहां से आप मसूरी की सुंदर वादियों का रुख कर सकते हैं। जहां का शांत वातावरण आपकी पूरी हफ्ते की थकान चुटकी में भगा देगा। मसूरी में घूमने के लिए कई जगहें हैं। बरसात में कैंपटी फॉल और भट्टा फॉल जाना अनसेफ होगा, इसलिए आप माल रोड, कंपनी गार्डन जाकर अपनी फैमली के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं।
कुछ स्पेशल शॉपिंग भी
और तो और अपनी फ्रेड्स और रिश्तेदारों के लिए कुछ स्पेशल शॉपिंग भी कर सकते हैं। दो दिन मसूरी में रुक कर आप पूरी मसूरी आसानी से घूम सकते हैं। यहां से लौटते हुए राजपुर रोड स्थित मालसी डियर पार्क भी आपको नेचर की सुंदरता से रूबरू करवाएगा। इसे बाद आप सहस्रधारा बाईपास से शॉट कट मार कर आधे घंटे में सहस्रधारा पहुंच कर गंधक के पानी में नहाकर एक शानदार वीकेंड मना सकते हैं।