फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लोन एप से 300 करोड़ उड़ाने वाले चीनी ठगों का भारतीय साथी गिरफ्तार, सामने आए इन मामलों ने चौंकाया

Thu, 12 Jan 2023 04:21 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

फर्जी कंपनी बनाकर 15 एप के माध्यम से उत्तराखंड के 247 लोगों से ठगी की गई। दून के व्यक्ति से 17 लाख रुपये ठगे जाने के बाद साइबर थाने ने अपराधियों पर शिकंजा कसा। चीन के पांच नागरिकों के नाम सामने आए।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Uttarakhand: लोन एप से 300 करोड़ उड़ाने वाले चीनी ठगों का भारतीय साथी गिरफ्तार, सतर्क रहें, सामने आए इन मामलों ने चौंकाया

विज्ञापन



इंस्टेंट लोन एप के जरिये देशभर के लोगों से 300 करोड़ ठगने वाले चीनी जालसाजों के एक भारतीय साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कंपनी 15 मोबाइल एप संचालित करती है। इनके माध्यम से उत्तराखंड के भी 247 लोगों को शिकार बनाया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। उसे जल्द ही पुलिस कस्टडी रिमांड में भी लिया जाएगा।

बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर बताया कि लुुनिया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को लोन के लिए मैसेज आया था। मैसेज में एक लिंक मिला, जिस पर क्लिक किया तो उनसे विभिन्न शुल्क के नाम पर रुपये मांगे गए। वे ठगों के कहने पर रुपये जमा करते गए। कुछ ही दिनों में उन्होंने कुल 17 लाख रुपये ठगों के खातों में जमा कर दिए।
विज्ञापन


जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो साइबर थाने को सूचना दी। एसआई रोशनी रावत ने मामले की जांच की और 29 दिसंबर 2022 को उनकी शिकायत पर ही मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि उनसे जिस लोन एप के माध्यम से ठगी की गई है, उसे हेक्टर लेंडकरो प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी संचालित करती है।

कंपनी का ब्योरा जुटाया गया तो मालूम हुआ कि इसे चीन में बैठे कुछ लोग चलाते हैं। इनका एक भारतीय साथी दिल्ली में भी मौजूद है। पुलिस ने मामले में इंटरपोल को भी पत्र लिखा है। तमाम खातों और लोन एप की जानकारी लेते हुए साइबर थाना पुलिस कंपनी के अंकुर ढींगरा निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली तक पहुंच गई। पुलिस ने बुधवार सुबह अंकुर ढींगरा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में चीन के पांच नागरिकों के नाम भी सामने आए हैं। इस कंपनी के सभी 15 मोबाइल एप को बंद कराने के लिए साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल को पत्र लिखा गया है।

कई एप के नाम भारतीय जैसे
कई मोबाइल एप भारतीय नाम के हैं। ऐसे में लोग आसानी से विश्वास कर लेते हैं। इनमें रुपीगो, रूपी हेयर, लोनयू, क्विक रूपी, पंच मनी, ग्रैंड लोन, ड्रीम लोन, कैशमो, रुपीमो, क्रेडिट लोन, लेंडकर, रॉकऑन, होपलोन, लेंड नाऊ और कैशफुल आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Joshimath Crisis:  जोशीमठ ने बेपर्दा कर दिया पहाड़ में बेतरतीब निर्माण का सच, इमारतें बनाने में तोड़े गए कानून

सिर्फ पांच लोन एप की 97 शिकायतें
जांच में सामने आया है कि अब तक उत्तराखंड के 247 लोगों को इन एप के जरिये ठगी का शिकार बनाया गया है। इनमें से पांच लोन एप ऐसी हैं, जिनकी राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर 95 शिकायतें मौजूद हैं। डीजीपी ने बताया कि इन सभी एप के बारे में अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। इनके जैसे बहुत से लोन एप हो सकते हैं।
विज्ञापन

ये हैं पांच चीनी नागरिक
-कुआंग योंग गुआंग उर्फ बोल्ट
-मियाओ झांग उर्फ सिसेरो
-वांजुए ली उर्फ फोर्स
-ही झेबो उर्फ लियो
-डिफान वैंग उर्फ स्कॉट वैंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें