फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को रिलीव करने पर रोक, एसपी करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने नैनीताल से दरोगा राहुल राठी को पिथौरागढ़ रिलीव करने पर रोक लगा दी है। पूरे मामले की जांच एसपी हल्द्वानी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें, नैनीताल में तैनात दरोगा ने गलत दिशा से वाहन लाने पर एक मंत्री के करीबी से विवाद हो गया था। कहासुनी होने के कारण यह मामला गरमा गया था। इसी बीच कुमाऊं रेंज के डीआईजी जगत राम जोशी ने दरोगा को पिथौरागढ़ स्थानांतरित कर दिया था, जबकि दरोगा पहले से अंडर ट्रांसफर था, जिसे ऊधम सिंह नगर के लिए रिलीव करना था। सोशल मीडिया पर दरोगा को नेता जी के दबाव में हटाने को लेकर मामला गरमा गया था। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार रात ही मौखिक रूप से रोक लगा दी थी। अब पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शनिवार को जांच होने तक दरोगा राहुल राठी के रिलीव पर रोक लगा दी है। उन्हाेंने बताया कि एसपी हल्द्वानी को जांच सौंप गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें