फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिदंगी और मौत के बीच झूल रहे थे दो युवक, फरिश्ता बनकर आया ये पुलिस अफसर

Wed, 28 Jun 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
inspector ram kishore - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इंसानियत का फर्ज क्या होता है, इसका अच्छा उदाहरण नरेंद्रनगर थाना निरीक्षक रामकिशोर सकलानी ने दिया है। भद्रकाली तिराहा से करीब एक किमी आगे हुए हादसे में घायल हुए बाइक सवार दो युवकों से इंस्पेक्टर रामकिशोर ने नई जिंदगी देने का काम किया है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सकलानी ने बताया कि उनके पास मुनिकीरेती के अंतर्गत पुलिस चौकी ढालवाला का अतिरिक्त कार्यभार भी है। पुलिस चौकी से काम निपटाकर वह नरेंद्र नगर थाना जा रहे थे, इसी दौरान भद्रकाली तिराहा से आगे उन्होंने लोगों की भीड़ देखी।

दो युवक सड़क पर दर्द से छटपटा रहे थे, लेकिन किसी ने भी मदद को आगे हाथ नहीं बढ़ाए। नौजवानों का दर्द महसूस करते हुए उन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन दूसरे केस में व्यस्तता बताते हुए उन्होंने थोड़ी देर लगने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में वार्ड ब्वाय भी बन गए रामकिशोर

inspector ram kishore - फोटो : amarujala
दोनों नौजवानों को समय पर उपचार मिल सके, इसलिए उन्होंने दोनों नौजवानों को अपनी कार में बिठाया और अस्पताल लेकर आ गए। भारी बारिश होने के बावजूद उन्होंने अपनी यह हिम्मत दिखाई। अस्पताल पहुंचकर इंस्पेक्टर रामकिशोर सकलानी ने खुद वार्ड ब्वाय की भूमिका भी निभाई।

अस्पताल पहुंचकर जब रामकिशोर स्टाफ की कमी देखी तो खुद ही स्ट्रेचर संभालते हुए वार्ड ब्वाय की भूमिका भी निभाई, और घायलों को इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था न होने के कारण दोनों घायलों को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें