फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकौड़ी देर से लाने पर बिगड़ा इंस्पेक्टर का मूड, रसोईए को डंडों से बुरी तरह पीटा

Thu, 30 Mar 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनाबाद पुलिस लाइन में एक इंस्पेक्टर ने एक रसोईये को इसलिए बेरहमी से डंडे से पीटा क्योंकि उसे पकौड़े लाने में देर हो गई थी।
विज्ञापन


बस, इस बात को लेकर ही इंस्पेक्टर साहब का मूड उखड़ गया। एक दूसरे इंस्पेक्टर ने ही बीच बचाव कर उस रसोईये को जैसे तैसे छुड़ाया। एसएसपी ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही है।  
     
मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिसकर्मी ने रसोईये को पकौड़े लाने को कहा।
विज्ञापन

पु‌ल‌िस
​पकौड़े लाने में रसोईये को थोड़ा वक्त लग गया। जब वह पकौड़े लेकर पहुंचा तब इंस्पेक्टर आग बबूला हो गया और नए रिक्रूटों के सामने ही रसोईये को डंडे से बुरी तरह पीटने लग गया। रसोईया गुहार लगाता रहा लेकिन इंस्पेक्टर नहीं माना। 

फिर एक दूसरे इंस्पेक्टर ने बीच बचाव कर रसोईये की जान बचाई। गुस्साये इंस्पेक्टर ने रसोईये को गालियां भी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके संज्ञान में इस तरह की घटना नहीं है। वे इस बारे में जानकारी जुटाएंगे। यदि ऐसा हुआ है तो ये बेहद ही गंभीर मामला है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें