रोशनाबाद पुलिस लाइन में एक इंस्पेक्टर ने एक रसोईये को इसलिए बेरहमी से डंडे से पीटा क्योंकि उसे पकौड़े लाने में देर हो गई थी।
बस, इस बात को लेकर ही इंस्पेक्टर साहब का मूड उखड़ गया। एक दूसरे इंस्पेक्टर ने ही बीच बचाव कर उस रसोईये को जैसे तैसे छुड़ाया। एसएसपी ने मामला संज्ञान में न होने की बात कही है।
मामला दो दिन पूर्व का बताया जा रहा है। पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिसकर्मी ने रसोईये को पकौड़े लाने को कहा।