फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय के लिए डाक बंगले का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। साहिया के जडवाला में खुलने वाले केंद्रीय विद्यालय की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को जिला अधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर साहिया पहुंची टीम ने विद्यालय संचालन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जिला पंचायत के डाक बंगले का निरीक्षण किया। इससे पहले डाक बंगले में राजकीय बालिका इंटर कालेज संचालित हो रहा था। विद्यालय अब भवन में शिफ्ट हो गया है। टीम ने बंगले में बने कमरों को देखा और भवन की स्थिति जांच कर एक रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। एसडीएम कालसी गौरी प्रभात ने बताया कि जिला अधिकारी के आदेश पर भवन की स्थिति का जायजा लिया गया है। भवन निरीक्षण की रिपोर्ट जिला अधिकारी को प्रेषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें