जांच अधिकारियों ने रविवार को सिनलेख की एक दुकान में मिले रुमाल में पाकिस्तान का झंडा बना होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि रुमाल साधारण है।
रुमाल में पाकिस्तान का झंडा बना होने की सूचना के बाद तहसीलदार डिगर सिंह महरा और थानाध्यक्ष केएस नेगी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। मौके से लौटकर दोनों अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को दोपहर करीब 1.30 बजे सिनलेख में देब सिंह की दुकान से हयात सिंह पुत्र ठाकुर सिंह ने दो रुमाल खरीदे। रुमाल में चारों तरफ चांद-तारे बने हुए थे। रुमाल पर सुनखोला के पूर्व प्रधान ठाकुर सिंह की नजर पड़ी तो उन्होंने रुमाल में पाकिस्तान का झंडा बना होने की बात कहकर वाट्सऐप में फोटो मीडिया को रिलीज कर दी।