फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में देनी थी MLA के सोना खरीद की रिपोर्ट, 8वें दिन पहुंचा आदेश

Sun, 18 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विधायक के कथित सोना खरीद पर सीएम ने जांच के आदेश दिए थे। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नोटबंदी की घोषणा के बाद एक विधायक के सराफ के यहां से कथित रूप से करोड़ों का सोना खरीदने के आरोपों की जांच तो दूर, अभी तक एसआईटी ही अस्तित्व में नहीं आ पाई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मामले की जांच के आदेश देकर सात दिन में रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन आदेश को डीआईजी ऑफिस तक पहुंचने में ही आठ दिन का वक्त लग गया। ऐसे में जांच किस गति से होगी, यह अंदाजा लगाना भी आसान है।
विज्ञापन


आठ नवंबर को एक हजार और पांच सौ के नोटों पर चलन से बाहर होने के बाद एक विधायक के करोड़ों का सोना खरीदने का मामला उछला था। तभी से आप, एनएसयूआई और अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता मामले की जांच की मांग करते आ रहे हैं।

बीच-बीच में विधायक की ओर से सराफ के यहां सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ कराने की चर्चाएं भी होती रहीं। आप कार्यकर्ताओं की शिकायत पर आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गढ़वाल रेंज के डीआईजी को जांच के आदेश देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा था। जब जांच का आदेश हुआ तो आईजी संजय गुंज्याल पर रेंज का चार्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी की अगुवाई में SIT को करनी है जांच

भाजपा विधायक पर है सोना खरीद का आरोप - फोटो : FILE PHOTO
उनके स्थानांतरण के बाद डीआईजी पुष्पक ज्योति पर कमान आ गई। डीआईजी की अगुवाई में एसआईटी को पुराने नोटों से सोना बदलने के आरोपों की जांच करनी है। एसआईटी में अभिसूचना के एसपी को शामिल किया जाना है। जांच रिपोर्ट तो सात दिन में दी जानी थी, लेकिन आदेश को डीआईजी ऑफिस पहुंचने में ही आठ दिन का वक्त लग गया।

एसआईटी जांच का आदेश शुक्रवार को डीआईजी ऑफिस पहुंचा। शनिवार को भी एसआईटी गठन पर चर्चा नहीं हुई। रविवार को अवकाश होने के कारण अब सोमवार को ही कोई फैसला हो सकता है।

एक विधायक पर नोटबंदी से जुड़े आरोपों की जांच का आदेश शुक्रवार को मिला है। एसआईटी जल्द ही अपनी जांच शुरू कर देगी। सराफ के यहां से फुटेज लेने के साथ संबंधित लोगों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
-पुष्पक ज्योति, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें