सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में इनरव्हील क्लब की नवनिर्वाचित पदाधिका
जरूरतमंदों के लिए समय-समय पर क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए मौके भी दिए जाएंगे। यह बातें मंगलवार को इनर व्हील क्लब महिला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशु सक्सेना ने कहीं। क्लब की ओर से आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली।
सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पैटिसिया हिल्टन व विशिष्ट अतिथि रचना अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब की सदस्य ममता सिंघल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि क्लब कई सालों से जरूरतमंद लोगों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा पर काम कर रहा है। इस अवसर पर मेघा बंसल, उमा तोमर, सरोज रानी, पूनम गर्ग आदि मौजूद रहीं।