फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में लगी चोट को नजरअंदाज करना इतना भारी पड़ा कि डैमेज हो गया लीवर

Fri, 03 Nov 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन
sanju
विज्ञापन
एक्सीडेंट में लगी चोट को नजरअंदाज करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि उसका लीवर ही डैमेज हो गया। कालसी में सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजू भोटिया उर्फ तेनजिंग (26) पुत्र कर्मा निवासी डेयरी फॉर्म कालसी बीते बुधवार की रात को अपने दो दोस्तों के संग बाइक पर कालसी बाजार से घर लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे शिव मंदिर के पास उसकी बाइक स्लिप हो गई। जिसमें वह घायल हो गया।

घर वालों की डांट न पड़े। इसके लिए उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी।
विज्ञापन

आनन-फानन में संजू को लेहमन अस्पताल ले गए परिजन

इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
अगले दिन सुबह पांच बजे पेट के दाहिने हिस्से में तेज दर्द उठने पर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लेहमन अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि अंदरुनी चोट के कारण संजू का लीवर डेमैज हो गया है। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। संजू दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।

संजू की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक में डूब गया है। संजू के पिता डेयरी फॉर्म में बतौर श्रमिक कार्य करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें