मध्यकाल में तोड़ी गई वेद परंपरा से संस्कृति को हुआ नुकसान
कार्यशाला के पहले दिन विशिष्ट अतिथि केरल के प्रसिद्ध विद्वान प्रो. विष्णु नंबूदरी ने कहा कि प्राचीन काल में भारत की वेद परंपरा अक्षुण्ण थी, मध्यकाल में इसे तोड़ा गया, जिससे हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचा। हमें प्राचीन वेद परंपरा को पुनर्जीवित करना होगा और उसे मूल रूप में लाना होगा।
ये भी पढ़ें...Vikasnagar News: मां ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, बीमार रहने से थी परेशान
परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि वेदों का मूल रूप में अध्ययन करना भारतीय ज्ञान परंपरा के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यशाला के संयोजक वेदप्राध्यापक अंकुर वत्स ने बताया कि वेदों के अध्ययन की श्रौत परंपरा में 11 प्रक्रियाएं हैं, जिनमें जटामाला, शिखा रेखा आदि शामिल हैं। कार्यशाला में सहसंयोजक डॉ.अमंद मिश्र सहित कई विद्वान उपस्थित रहे।