फोटो
चकराता। छावनी क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की सभी एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की रोकथाम और उपचार संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन देहरादून लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि तीन से 10 फरवरी तक क्षेत्र में पल्स एनीमिया मेगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान मेंं गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच, उपचार और रोकथाम संबंधी उपाय किए जाएंगे। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह, अश्विनी कुमार, महावीर राणा, बलबीर रावत, अनीश कुमार, अजय बुटोला, सौरभ कुमार, अमित लेखवार, किशोर आदि उपस्थित रहे। संवाद