फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाशिंग पाउडर को विक्रय करने की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

साहिया। ग्राम फटेऊ में टीएसपी योजना के अंतर्गत भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून और खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं को कपड़े धोने के पाउडर को विक्रय करने की जानकारी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी प्रकाश सिंह ने डिटर्जेंट बनाने के बाद उसे विक्रय करने के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कुशलता के साथ मार्केटिंग करने से वह बेहतर लाभ कमा सकेंगे। प्रशिक्षण में 34 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महमूद हसन, सुनीता चौहान, रोशनी देवी, निशा, चंदो देवी, निर्मला देवी, पूर्णिमा देवी, बबली देवी, बालमा देवी, निकिता, राधा देवी, निशा चौहान, कृष्णा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें