फोटो
सेलाकुई। सहसपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सहसपुर स्थित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का पहला मैच रामपुर इलेवन और इस्लामनगर के बीच खेला गया। रामपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामनगर की टीम आठ ओवर में 86 रन ही बना पाई। रामपुर इलेवन ने 28 रनों से विजय हासिल की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच ढाकी इलेवन और सहसपुर इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें ढाकी इलेवन की टीम विजेता रही। इस मौके पर संयोजक हाजी सलीम, सोहेल, तोहिद अमजद इलाही, फिरोज, अंकित, साजिद आदि मौजूद उपस्थित रहे। संवाद