फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत होरावाला और रामपुर कला गांव में रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि यात्रा के माध्यम से उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला है। इस मौके पर लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच भी की गई। आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए। इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी नंद लाल, प्रधान प्रिया रावत, तनवीर अली, प्रमोद सिंह, प्रदीप गुप्ता, सिद्धार्थ चौधरी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ कनबुआ गांव पहुंची। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अध्यक्षता प्रधान सरिता देवी ने की। ग्राम विकास अधिकारी मोनिका ने योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक मोती लाल जिनाटा, डॉ. प्रदीप कुमार, गीता राम डिमरी, दीपा पंवार, ममता, रघुवीर सिंह, श्याम सिंह, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें