फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो पक्षों में विवाद, सड़क के किनारे खड़ा व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदूवाला गांव में रिक्शे से जा रहे एक व्यक्ति का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान वहां खड़ा एक व्यक्ति चोटिल हो गया। उसकी नाक में चोटें आई हैं। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि दो पक्षों में चाकूबाजी हुई है। इस पर कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्य भूषण नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में पता चला कि डंडा लगने से एक व्यक्ति के नाक पर चोट आई है।
विज्ञापन




बताया कि आदूवाला गांव में देर शाम करीब नौ बजे रिक्शे में सवार होकर एक व्यक्ति घर लौट रहा था। इस दौरान उसका सड़क के किनारे खड़े कुछ लोगों से विवाद हो गया। बाद में मारपीट होने लगी। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ा गांव का रहने वाले कालू की नाक पर किसी ने डंडा मार दिया। वह घायल हो गया। उसकी नाक से खून बहने लगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो पक्ष वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें