संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तेश्वर (नैनीताल)। चेकिंग अभियान पर पुलिस ने एक ठेकेदार पर अपने मजदूरों का रखरखाव न करने पर उसका 10000 का चालान काटा है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि ठेकेदार दीपक वर्मा निवासी भीमताल का नियमानुसार अपने मजदूरों का रखरखाव न करने पर पुलिस अधिनियम के तहत 10000 का चालान काटा गया। साथ ही तीन अन्य युवकों को लॉडाउन का उल्लंघन करने पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने थाना क्षेत्र में रह रहे गरीब परिवारों को थाना स्तर से निशुल्क चावल, आटा आदि राशन उपलब्ध कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जो गरीब लोग राशन नहीं ले पा रहे हैं वह थाने से राशन ले सकते है।