I
I
I
I-घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल, स्थानीय लोगों ने की गुलदार पकड़ने की मांगI
किमाड़ी मार्ग पर बसे गांवों के आसपास गुलदार की चहलकदमी की सूचनाएं कई दिनों से मिल रही थी। इसे लेकर वन विभाग की टीमें क्षेत्र में गश्त भी कर रही थीं। लेकिन, इसी बीच हुई इस घटना से लोगों में और ज्यादा दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। हालांकि, इस गुलदार को पकड़ने में वन विभाग को कितने दिनों में सफलता मिलती है यह तो वक्त ही बताएगा मगर अब फिर से क्षेत्र और आसपास के लोगों का निकलना दूभर हो जाएगा।
शहर से सटे इलाकों में गुलदार का आना जाना अब आम बात हो गई है। पिछले दिनों कैनाल रोड के पास बच्चे पर हमले के बाद तमाम वीडियो और फोटो में गुलदार देखे जाने का दावा किया गया था। लेकिन, इनमें से ज्यादातर वीडियो और फोटो बेहद पुराने थे। यही नहीं कुछ शरारती तत्वों ने देश अन्य हिस्सों के फोटो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। ऐसे में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग की ओर से मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसी बीच वन विभाग ने सच्ची वीडियो और फोटो के आधार पर गुलदार की तलाश की मगर अब तक इन गुलदारों को भी नहीं पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि गुलदार हमलों के बाद वन क्षेत्र में ही चले गए।
किमाड़ी मार्ग पर ज्यादातर इलाका जंगल और पहाड़ियों वाला है। ऐसे में यहां मार्ग पर गुलदार का आना आम बात है। मगर, कुछ दिन पहले बस्ती के आसपास गुलदार दिखा था। लोगों ने सब बाबत वन विभाग को सूचित भी किया था। इसे लेकर वन विभाग की टीमें लगातार गश्त भी कर रही थी। रात और दिन में अलग-अलग गश्ती पार्टियां क्षेत्र में तैनात की गई थीं। मगर, गुलदार ने इस बार बस्ती से दूर गुर्जरों के डेरे में बच्चे को निवाला बनाया। गुर्जर बस्ती से सटे इलाकों में इस घटना को लेकर एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि गुलदार की तलाश में प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की कांबिंग शुरू कर दी गई है।
Iलोगों ने जताया आक्रोशI
बच्चे पर गुलदार के हमले के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में बहुत दिनों से गुलदार की सक्रियता थी। वन विभाग से इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह की घटना हुई।