मुख्यालय के स्तर पर होने वाली एसटीए की बैठक में किराए पर फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि बस संचालन के बढ़ते खर्च के बीच किराए में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
रोडवेज का किस मार्ग पर कितना किराया बढ़ा
देहरादून से ऋषिकेश का किराया 65 से 70, हरिद्वार का 85 से 95 और कोटद्वार 195 से 205 रुपये हो गया है। गढ़वाल के टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के हल्द्वानी, टनकपुर, लोहाघाट, बागेश्वर, द्वाराहाट की बसों का किराया भी करीब 15 रुपये तक बढ़ाया गया है, लेकिन यह अभी मशीनों में अपडेट नहीं हो पाया।
रोडवेज ने सहारनपुर का किराया कुछ दिन पहले ही बढ़ाया था। इसके बाद किराया यूपी रोडवेज की बसों से ज्यादा हो गया था। इसका रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ रहा था। बसों में यात्रियों की संख्या घटने लगी थी। इसे देखते हुए रोडवेज ने देहरादून से सहारनपुर का किराया 105 रुपये से घटाकर 95 रुपये कर दिया है।