एक सप्ताह से नहीं मिला सिलिंडर
राजपुर रोड के ढाबा संचालक राजेंद्र ने बताया कि उनका गैस सिलेंडर खत्म हुए एक सप्ताह हो गया है और अब तक नया सिलेंडर नहीं मिल पाया है, जिसके चलते उन्हें चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कारगी क्षेत्र के ठेली चालक महेंद्र ने बताया कि सिलेंडर की किल्लत के कारण रोटी के दाम करीब तीन रुपये बढ़ाने पड़े हैं। गैस संकट के चलते आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, क्योंकि सस्ती मिलने वाली रोटी अब महंगे दामों पर मिल रही है।
ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम, श्रद्धालुओं को हो सकेंगे सुगम दर्शन