मेजर जनरल एनजे जार्ज ने किया हथियारों का निरीक्षण
हथियारों की प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के लिए सूर्य कमांड लखनऊ के मेजर जनरल एनजे जार्ज भी सुबह यहां चौबटिया छावनी पहुंचे। उन्होंने युद्धाभ्यास में चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। अमेरिकी सेना के जवानों ने उन्हें उपकरणों के बारे में जानकारी दी।
वार्ता में मेजर जनरल ने कहा कि दोनों सेनाएं एक दूसरे के अनुभवों को साझा कर रहे हैं। दोनों देशों के हथियार तकनीकी रूप से अलग जरूर हैं, लेकिन मारक क्षमता समान हैं। उनके साथ मेजर जनरल कवींद्र सिंह, अमेरिका के मेजर जनरल विलियम ग्राह्म सहित तमाम सैन्य अधिकारी मौजूद थे।
पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे सैनिक
युद्धाभ्यास में भाग लेने पहुंचे अमेरिकी सेना के जवान यहां के माहौल से काफी खुश नजर आए। अमेरिकी सैनिकों का कहना था कि युद्धाभ्यास के लिए भारत का महौल अच्छा है। खासतौर पर वे लोग चौबटिया के प्राकृतिक सौंदर्य से वशीभूत नजर आए। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने बताया कि युद्धाभ्यास के लिए पहुंचे सैनिकों को आसपास के पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।